नौकरी से बर्खास्त चल रहे फिजिकल टीचर (पीटीआई) का प्रदर्शन लगातार प्रदेशभर में चल रहा है। बुधवार को बर्खास्त पीटीआई और आशा वर्कर सैकड़ों की संख्या में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग जगह बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन जब वे नहीं रूके तो पुलिस और पीटीआई के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पुलिसकर्मी उन्हें रोकने के लिए काफी मशक्कत करते नजर आए।

0 टिप्पणियाँ