हरियाणा में पानीपत अनाज मंडी से दिल्ली के लिए ट्रैक्टर यात्रा लेकर निकले सैकड़ों किसानों और कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने समालखा में रोक लिया। पुलिस ने पहले उन्हें दिल्ली की तरफ न बढ़ने के लिए समझाया। लेकिन जब वे नहीं माने तो वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और उनपर पानी की बौछार की। इसके बाद कुछ को हरियाणा रोडवेज की बसों में भरकर ले गए और पुलिस लाइन के पास छोड़ दिया।
0 टिप्पणियाँ